होशियारपुर के गढ़शंकर के गांव खुरालगढ़ के जंगल में 14 वर्षीय युवती का जला हुआ शव मिला है।
पुलिस ने शव को सूटकेस में से बरामद कर जांच शुरू कर दी है। नवांशहर एसएसपी तुषार गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। अभी उससे पूछताछ जारी है। प्रैस कॉन्फ्रैंस कर इसकी डिटेल जानकारी साझा की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही थी कि दोनों के बीच क्या संबंध थे। लास्ट टाइम कहां मिले और क्या बात हुई। कत्ल के पीछे की वजह क्या है। उधर, एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक ने शुरूआती पूछताछ में कबूल किया है कि उसी ने युवती की हत्या की और फिर अटैची में शव को पैक कर खुरालगढ़ के जंगल में ले गया। 29 मई को शव को जला दिया था। इसके बाद युवक की निशानदेही पर जंगल से बुरी तरह जला हुआ शव पुलिस ने 5 मई की रात को जला हुया शव बरामद किया।












































