देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आम लोगों की नजरें लगातार बनी हुई हैं।
बता दें कि आज, रविवार को सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन के नए रेट जारी कर दिए हैं। राहत की बात यह है कि आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, हाल ही में हुई लगातार बढ़ोतरी के कारण उपभोक्ताओं पर महंगाई का दबाव अभी भी बना हुआ है।
इससे पहले 25 मई को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में 2.50 रुपये प्रति लीटर से अधिक की वृद्धि की थी। पिछले कुछ दिनों में यह चौथी बार था जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए।
क्यों बढ़ रही हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास बने हालात का सीधा असर वैश्विक कच्चे तेल बाजार पर पड़ रहा है। सप्लाई प्रभावित होने के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं, जिससे भारत जैसे आयात-निर्भर देशों के लिए तेल खरीदना महंगा हो गया है।
तेल विपणन कंपनियां लंबे समय तक बढ़ी हुई लागत का भार उठाने के बाद अब कीमतों में संशोधन करने को मजबूर हुई हैं।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट
शहर |
पेट्रोल (₹/लीटर) |
डीजल (₹/लीटर) |
|---|---|---|
दिल्ली |
102.12 |
95.20 |
मुंबई |
111.18 |
97.83 |
कोलकाता |
113.47 |
99.82 |
चेन्नई |
107.77 |
99.55 |
बेंगलुरु |
110.93 |
98.80 |
भोपाल |
114.54 |
99.64 |
चंडीगढ़ |
101.51 |
89.47 |
देहरादून |
100.54 |
96.00 |
पटना |
113.35 |
99.36 |












































