Home Latest News Punjab: ड्यूटी पर जाते समय महिला SHO की हुई मौत, जांच में...

Punjab: ड्यूटी पर जाते समय महिला SHO की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

2
0

बठिंडा-माना रोड पर आज तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में महिला थाना मानसा की एसएचओ इंस्पेक्टर बेअंत कौर की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर बेअंत कौर अपनी कार से ड्यूटी पर जा रही थीं। इसी दौरान गुरुद्वारा तित्तरसर साहिब के नजदीक उनकी कार की सड़क पर जा रही भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस विभाग को बड़ा झटका
बेअंत कौर वर्तमान में महिला पुलिस थाना मानसा में थाना प्रभारी (SHO) के पद पर तैनात थीं। अपने कर्तव्यनिष्ठ और मेहनती स्वभाव के कारण वह पुलिस विभाग में अच्छी पहचान रखती थीं।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मूल रूप से गांव जंगीराना की रहने वाली बेअंत कौर का विवाह गांव मैसरखाना में हुआ था। वह अपने पीछे पति और दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही थाना मोड़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here