Home Latest News Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी के बीच मिलेगी राहत, IMD...

Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी के बीच मिलेगी राहत, IMD ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट

7
0

पंजाब इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं।

लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों को मुश्किलों का सामना करना पद रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने प्रदेश के कई जिलों में गंभीर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि 28 मई से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। विभाग के अनुसार कई इलाकों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि होने की संभावना है।
बीते 24 घंटों के दौरान पंजाब में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। पंजाब में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे गर्मी का असर और अधिक बढ़ गया है। तेज धूप और लू के कारण लोगों को दिन के समय घरों से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नौतपा के दौरान बढ़ी सावधानी की जरूरत
नौतपा के नौ दिनों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच जाता है। इस दौरान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है। डॉक्टरों और मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, अधिक पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी है। लापरवाही बरतने पर हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
प्री-मानसून बारिश के संकेत
मौसम विभाग का अनुमान है कि 29 मई से 5 जून के बीच देश के अधिकांश हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो सकती हैं। पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में भी इसका असर देखने को मिलेगा। हालांकि मानसून अभी केरल नहीं पहुंचा है, लेकिन अरब सागर में बने मौसमीय सिस्टम के कारण बादलों की गतिविधियां बढ़ रही हैं। अगले कुछ दिनों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट
मोहाली, पटियाला, लुधियाना, बठिंडा, मानसा और संगरूर समेत कई जिलों में गर्म हवाओं और तेज धूप को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
28 मई से बदलेगा मौसम
विभाग के अनुसार 28 और 29 मई को पंजाब के कई इलाकों में मौसम अचानक करवट ले सकता है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। मोहाली, पटियाला, रूपनगर, होशियारपुर और गुरदासपुर में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।
तापमान में आएगी बड़ी गिरावट
29 और 30 मई को हल्की से मध्यम बारिश के बाद तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here