Home Latest News Rajpura Railway Track धमाके के बाद अब स्कूलों को मिली बम धमकी,...

Rajpura Railway Track धमाके के बाद अब स्कूलों को मिली बम धमकी, जांच में जुटी एजेंसियां

3
0

पटियाला शहर के स्कूलों में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है।

पटियाला शहर के स्कूलों में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। बता दें कि आज कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर स्कूल प्रबंधन ने तुरंत अभिभावकों को संदेश भेजकर बच्चों को घर ले जाने के निर्देश दिए।
धमकी भरे ईमेल से मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटना सामने आई हो। इससे पहले 9 अप्रैल को भी पटियाला के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उस दौरान भी प्रशासन और स्कूल प्रबंधन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। बताया गया था कि धमकी में कुछ प्रमुख स्कूलों के नाम भी शामिल थे, जिनमें यादविंद्र पब्लिक स्कूल का नाम सामने आया था।
लुधियाना में भी स्कूलों को मिली थी धमकी
हाल ही में 23 अप्रैल को लुधियाना के कई स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले थे। इनमें स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल, पौदार इंटरनेशनल स्कूल, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल और बीआरएस नगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल शामिल थे।
इसके अलावा, 10 मार्च को भी लुधियाना के तीन सीबीएसई स्कूलों को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए थे। उस समय सुबह करीब 7 बजे स्कूलों को भेजे गए ईमेल में परिसर में बम होने का दावा किया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं और पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here