Sunday, July 26, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

Kullu में पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरने से बची, बड़ा सड़क हादसा टला

प्रदेश के कुल्लू जिले में वीरवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया।

भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर छन्नीखोड़ के समीप पर्यटकों से भरी एक निजी बस अचानक फिसलकर अनियंत्रित हो गई। बस सड़क से फिसलते हुए खाई की ओर बढ़ी, लेकिन सौभाग्य से वह सड़क किनारे ही रुक गई। यदि बस न रुकती तो नीचे बह रही पार्वती नदी में गिर सकती थी। हादसे के समय बस में बड़ी संख्या में पर्यटक सवार थे, सभी सुरक्षित हैं।
पाला और फिसलन बनी हादसे की वजह
बताया जा रहा है कि इन दिनों भुंतर-मणिकर्ण सहित जिले की कई सड़कों पर पाला जमने से फिसलन बढ़ गई है। इसके साथ ही सड़कों की खराब हालत भी वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। खासकर सुबह और शाम के समय दुर्घटनाओं का खतरा अधिक रहता है, जहां हल्की सी चूक भी बड़ा हादसा बन सकती है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस के फिसलते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और कुछ देर के लिए यात्रियों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
सुरक्षा इंतजामों की उठी मांग
स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। उनका कहना है कि संवेदनशील मार्गों पर चेतावनी संकेतक, क्रैश बैरियर और नियमित सड़क रखरखाव बेहद जरूरी है। वहीं प्रशासन ने भी लोगों से खराब मौसम और पाले के दौरान सावधानी बरतने और सुरक्षित गति से वाहन चलाने की अपील की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News