Wednesday, July 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

Ludhiana में ₹18 करोड़ का बैंक लोन घोटाला: 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

लुधियाना के पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के बैंक लोन घोटाले का पर्दाफाश किया है।

थाना नंबर 5 की पुलिस ने एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की शिकायत पर शहर की जानी-मानी फर्म ‘मोदी सॉल्वैक्स’ और ‘एमजीएम सॉल्वैक्स’ से जुड़े आधा दर्जन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने फर्जीवाड़ा कर बैंक को 18 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। बैंक के अधिकृत प्रतिनिधि गौरव गुप्ता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत (PGD 632104/631349) के अनुसार, आरोपियों ने अपनी दो फर्मों के नाम पर बैंक से करोड़ों का लोन लिया था।
आरोपियों ने दो फर्म के नाम पर लोन लिया
जांच में सामने आया कि मोदी सॉल्वैक्स (Modi Solvex) फर्म के नाम पर आरोपियों ने 9.55 करोड़ रुपये का लोन लिया। एमजीएम सॉल्वैक्स (MGM Solvex) फर्म के नाम पर बैंक से 8.44 करोड़ रुपये की क्रेडिट सुविधा हासिल की गई। लोन लेने के लिए आरोपियों ने अपनी तीन अचल संपत्तियां बैंक के पास गिरवी रखी थीं।
बैंक का आरोप है कि लोन की राशि हड़पने की नीयत से आरोपियों ने न तो किश्तें चुकाईं और न ही बैंक के साथ किए गए अनुबंध का पालन किया। पुलिस ने बैंक अधिकारी गौरव गुप्ता के बयानों के आधार पर आशीष मोदी, सारिका मोदी, अनुभव मोदी, रोहिणी मोदी, साहिल मोदी, विजय कुमार मोदी नामजद किया है
पुलिस जांच में जुटी
थाना नंबर 5 की पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला काफी समय से जांच के अधीन था। बैंक द्वारा दी गई शिकायतों की गहनता से पड़ताल करने के बाद पाया गया कि आरोपियों ने सोची-समझी साजिश के तहत बैंक को वित्तीय नुकसान पहुंचाया है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और इनके बैंक खातों व गिरवी रखी संपत्तियों के दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News