Saturday, August 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

Punjab: लॉटरी में 3 करोड़ जीतने वाला शख्स ‘लापता’, अभी तक किसी ने नहीं किया क्लेम

पंजाब के लुधियाना में एक शख्स ने 3 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती है.

अक्सर कहा जाता है कि इंसान का एक फैसला उसके पूरे जीवन को प्रभावित कर सकता है. एक फैसले से इंसान अपनी जिंदगी को पूरी तरह से बदल सकता है, लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि हार नहीं मानने की जिद भी इंसान को बदल देती है, उसके जीवन को प्रभावित करती है. ऐसा ही एक मामला पंजाब के लुधियाना से सामने आया है. यहां एक शख्स को लॉटरी खेलने का शौक था वो अक्सर लॉटरी के लिए टिकट खरीदकर अपने किस्मत को अजमाता, लेकिन उसे नहीं मालूम था कि वो रातों-रात करोड़पति बन जाएगा. दरअसल पंजबा के एक शख्स ने लुधियाना में एक लॉटरी एजेंसी के फिल्लौर काउंटर से लॉटरी टिकट खरीदा था. इस लॉटरी टिकट पर 3 करोड़ रुपए का इनाम निकला है.
पंजाब स्टेट लॉटरी विभाग की ओर से लॉटरी के विनर घोषित कर दिए गए हैं. घोषित नतीजों में पहले विनर ने 3 करोड़ रुपए जीते हैं, जिसका टिकट नंबर 791016 है. वहीं, दूसरा इनाम 50 लाख रुपए का लगा है, जिसका टिकट नंबर B 862817 है. अब एजेंसी को करोड़पति विनर का इंतजार है. हालांकि, अभी तक विनर इस लॉटरी को क्लेम करने के लिए एजेंसी नहीं पहुंचा है.

एजेंसी संचालक ने जताई खुशी

एजेंसी संचालक ने 3 करोड़ रुपए का विनर उनकी एजेंसी से जुड़े होने पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि हमारे लिए गर्व और खुशी की बात है. पंजाब सरकार की मान्यता प्राप्त लॉटरियों ने आज एक बार फिर आम आदमी के सपनों को सच कर दिया है. शाम सुंदर भनोट ने कहा कि हमारे अलग-अलग काउंटरों से 3 बड़े इनाम निकले हैं, जिनमें 3 करोड़ रुपए का बंपर प्राइज भी शामिल है.

मिस्ट्री विनर का इंतजार

जैसे ही यह खबर फैली कि 3 करोड़ रुपए का टिकट फिल्लौर के काउंटर से बिका है, इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. एजेंसी के दफ्तर में मिठाइयां बांटी गईं. चेयरमैन शाम सुंदर भनोट ने कहा कि उनकी एजेंसी के माध्यम से कई लोग पहले भी करोड़पति बन चुके हैं, लेकिन एक ही बार में तीन बड़े इनाम निकलना ये किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है. फिलहाल पहले इनाम के विजेता ने अभी तक एजेंसी से संपर्क नहीं किया है. एजेंसी और स्थानीय लोग अब उस मिस्ट्री विनर का इंतजार कर रहे हैं.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News