Thursday, August 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

Ravneet Bittu ने केजरीवाल की पंजाब में ‘नशा मुक्ति यात्रा’ चलाने की नैतिकता पर उठाया सवाल

रेल और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब में शुरू की गई नशा मुक्ति यात्रा की कड़ी आलोचना करते हुए

 रेल और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब में शुरू की गई नशा मुक्ति यात्रा की कड़ी आलोचना करते हुए उनकी नैतिकता (लोकस स्टैंडी) पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का पंजाब से कोई संवैधानिक संबंध नहीं है और आम आदमी पार्टी के पास पंजाब की जनता को दिखाने के लिए कोई चेहरा नहीं बचा है, क्योंकि नकली मैथेनॉल से बनी शराब के कारण गरीब लोगों की 27 मौतें हो चुकी हैं।
यह शराब आम आदमी पार्टी के संरक्षण में तस्करी के जरिए लाई गई और बेची गई। बिट्टू ने दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिल्ली की शराब माफिया के आगे अपनी सरकार की बागडोर छोड़ दी है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को दिल्ली ड्रग माफिया मामले में ईडी ने आरोपी बनाया है और वह इस मामले में फिलहाल जमानत पर हैं। बिट्टू ने कहा कि वे 2009 में पूरे पंजाब में नशा विरोधी यात्र निकाल चुके हैं और वे पंजाब की नब्ज को समझते हैं। लोग नशा नहीं करना चाहते, लेकिन नशे की आसान उपलब्धता ने युवाओं को खतरे में डाल दिया है। नकली प्रचार अभियानों से कोई लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News