Friday, August 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

Weather News Updates: बारिश, ओलावृष्टि, तूफान का अलर्ट…जानें अगले 7 दिन कहां-कहां बरसेंगे बादल?

 लोगों को गर्मी से राहत के लिए बारिश का इंतजार है।

दक्षिण पश्चिम मानसून केरल में 27 मई के करीब दस्तक देगा। केंद्र सरकार के निर्देश पर राज्य सरकार ने शुक्रवार को मीटिंग बुलाकर मानसून की तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में फैसला किया गया कि लैंडस्लाइड के खतरे वाले इलाकों में रहने वाले लोगो के कॉन्टैक्ट नंबर लिए जाएं। मानसून की उत्तरी सीमा 5°N/70°E, 6°N/75°E, 6°N/80°E, 7°N/85°E, 8°N/87°E, 10°N/90°E, लॉन्ग आइलैंड, 15°N/95°E और 17°N/97°E से होकर गुजर रही है। अगले 2-3 दिन के दौरान दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिणी बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीप समूह और अंडमान सागर के शेष हिस्सों और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
45 तक पहुंच रहा अधिकतम तापमान
दिल्ली-NCR में भयंकर गर्मी पड़ रही है। हालांकि बीती शाम दिल्ली में धूल भरी आंधी भी चली, बावजूद इसके बीते दिन राजधानी का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान भी 26.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। दिल्ली से सटे नोएडा में भी बीती शाम हल्की बूंदाबांदी हुई। दिल्ली में वायु प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। AQI 300 से ज्यादा होने वाला है। इसलिए दिल्ली में ग्रैप-1 लागू कर दिया गया है। राजस्थान में शुक्रवार को कई शहरों का तापमान 44 डिग्री के पार रहा। सबसे ज्यादा श्रीगंगानगर में 45.9°C अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। चूरू में 45.6 और बीकानेर में 45.2 डिग्री तापमान रहा। मध्यप्रदेश में शुक्रवार को ग्वालियर, खजुराहो और नौगांव में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ज्यादा दर्ज हुआ। पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

 दिल्ली में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम‌?

दिल्ली-NCR में भयंकर गर्मी पड़ रही है। हालांकि बीती शाम दिल्ली में धूल भरी आंधी भी चली, बावजूद इसके बीते दिन राजधानी का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान भी 26.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। दिल्ली से सटे नोएडा में भी बीती शाम हल्की बूंदाबांदी हुई। दिल्ली में AQI 300 से ज्यादा होने वाला है। इसलिए दिल्ली में ग्रैप-1 लागू कर दिया गया है। अगले 5 दिन 18 से 22 मई के बीच दिल्ली में मौसम खराब रहेगा। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हवाएं चलेंगी। तूफानी आने और बारिश होने का अलर्ट है। धूल भरी आंधी चल सकती है। पांचों दिन आसमान में बादल भी छाए रह सकते हैं।
पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा देश का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली धूल भरी आंधी चली। छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र, कच्छ, झारखंड, मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 60-80 किमी प्रति घंटे की गति से तूफानी/तेज हवाएं चलीं। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, ओडिशा, पंजाब, बिहार, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा चंडीगढ़, कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर 40-60 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं। अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पश्चिम मध्य प्रदेश, कोंकण, तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि देखी गई।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News