Political NewsPunjabपंजाब

पंजाब कैबनिट में हो सकता है फेरबदल, इन मंत्रियों पर गिर सकती है गाज

पंजाब डैस्क: पंजाब कैबिनेट में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हो सकता है। यह जानकारी सूत्रों से मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक की। जिसके बाद पंजाब कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक जानकारी मिल रही है कि अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री से मंत्रियों के प्रदर्शन पर रिपोर्ट भी मांगी, जिसके बारे में मुख्यमंत्री ने केजरीवाल को विस्तार से जानकारी दी। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि कैबिनेट में छंटनी हो सकती है।

आपको बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार के साथ-साथ विभागों में भी फेरबदल संभव है। जिसके चलते पठानकोट जमीन आवंटन में कथित तौर पर जिम्मेदार 2 मंत्रियों पर भी गाज गिर सकती है। उनके अलावा 2 अन्य मंत्रीयो के प्रदर्शन से हाईकमान नाखुश है।