Tuesday, July 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

Amritsar Police का सीमा पार तस्करी नेटवर्क पर एक्शन, अवैध हथियारों सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस कार्रवाई की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘x’ पर साझा की।

 कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने एक बड़े हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 6 आधुनिक पिस्तौल (PX 5.7×28 mm TISAS Turkey series), 60 जिंदा कारतूस और 3.513 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

डीजीपी गौरव यादव ने दी जानकारी

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस कार्रवाई की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘x’ पर साझा की। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों का पाकिस्तान स्थित तस्करों से गहरा संबंध है। आरोपी सीमा पार स्थित एक ‘हैंडलर’ के निर्देशानुसार काम कर रहे थे, जिससे यह साफ़ संकेत मिलता है कि यह एक संगठित और बड़े पैमाने पर संचालित तस्करी नेटवर्क है।

कई पुलिस स्टेशनों में FIR दर्ज

इस संबंध में अमृतसर के गेट हकीमा, छेहरटा और वेरका पुलिस स्टेशनों में FIR दर्ज कर ली गई हैं। पुलिस ने कहा कि अब पूरे नेटवर्क के आगे-पीछे के सभी संपर्कों का पता लगाने और इसे पूरी तरह खत्म करने के लिए जांच जारी है।
पंजाब पुलिस ने जोर देकर कहा कि वे नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कड़ी कार्रवाई जारी रखेंगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News