Sunday, July 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

जालंधर में NRI पर जमीन कब्जाने का आरोप:हाईकोर्ट से मिला है स्टे, मालिकों ने कब्जा करने आए लोगों की गाड़ी पकड़ी

जालंधर के नूरमहल स्थित गांव हरि सिंह सिधम में एक NRI पर जमीन पर कब्जा करने के प्रयास करने का आरोप लगा है।

पीड़ित जसविंदर कौर और उनके बेटे ने आरोप लगाया है कि चरणजीत सिंह नामक NRI ने 9-10 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की।
महिला ने बताया कि जमीन पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से स्टे ले रखा है। जसविंदर कौर ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे चरणजीत सिंह अपनी बोलेरो गाड़ी (PB 32 R 7607) और एक अन्य गाड़ी में 9-10 अज्ञात व्यक्तियों के साथ पहुंचे। इन लोगों के पास तेजधार हथियार थे। वे उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते थे।
जानकारी देती जसविंदर कौर और उनका बेटा।
जानकारी देती जसविंदर कौर और उनका बेटा।
पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर रुकवाया कब्जा
जसविंदर कौर और उनके बेटे ने मौके पर पहुंचकर 112 कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दूसरी गाड़ी में आए अज्ञात हमलावर अपने हथियारों के साथ मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चरणजीत सिंह एनआरआई को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। उनकी बोलेरो गाड़ी (PB 32 R 7607) को नूरमहल पुलिस और 112 पर तैनात कर्मियों ने अपने कब्जे में ले लिया है।
एनआरआई की बोलेरो गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में लिया।
एनआरआई की बोलेरो गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में लिया।
NRI बोला- मैं इस मसले पर नहीं करना चाहता बात
जब इस मामले में चरणजीत सिंह एनआरआई से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कहा कि वह जसविंदर कौर के बारे में कोई बात नहीं करना चाहते क्योंकि वह उनके स्तर की नहीं हैं। उन्होंने नूरमहल के पत्रकारों को कोई स्पष्टीकरण देने से भी इनकार कर दिया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News