Home Latest News जालंधर में महिला ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर:गंभीर घायल, बाइक चकनाचूर;...

जालंधर में महिला ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर:गंभीर घायल, बाइक चकनाचूर; भागने से रोकने वाले युवक को ईंट-डंडे से पीटा

10
0

पुलिस कार नंबर के जरिए महिला की तलाश कर रही है।

जालंधर के वडाला चौक में एक कार सवार महिला ने स्विगी डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब एक अन्य युवक ने महिला को भागने से रोका, तो महिला ने उलटा लड़कों को बुलाकर उस पर ईंट व डंडों से हमला करवा दिया।
फिलहाल पुलिस कार नंबर के जरिए महिला की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भयानक थी कि युवक की एक आंख बाहर आ गई और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। उसकी बाइक भी पूरी तरह चकनाचूर हो गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस।
पकड़ने गए युवक पर हमला
हादसे के बाद महिला ने रुकने के बजाय वहां से भागने की कोशिश की। मौके पर मौजूद एक अन्य कार सवार युवक ने बहादुरी दिखाते हुए महिला का पीछा किया और उसे कुछ दूरी पर रोक लिया। जब युवक ने उसे समझाने की कोशिश की, तो महिला बहस करने लगी।
बुलाए गुंडे, बरसाईं ईंटें
इस दौरान महिला ने फोन करके कुछ लड़कों को मौके पर बुला लिया। आते ही लड़कों ने मदद करने वाले युवक पर हमला कर दिया। हमलावरों ने ईंट और डंडों का इस्तेमाल किया, जिससे युवक को जान बचाकर भागना पड़ा। युवक की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी महिला और उसके साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है। कार नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। घायल डिलीवरी बॉय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here