लुधियाना के 7 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
इनमें दुगरी स्थित बाल भारती स्कूल, DAV स्कूल सराभा नगर एक्सटेंशन, सेक्रेड हार्ट स्कूल, द एशियन स्कूल और भारतीय विद्या मंदिर (BVM) की किचलू नगर, उधम सिंह नगर व सेक्टर 39 शाखा शामिल है। भारतीय विद्या मंदिर स्कूल RSS के शिक्षा भारती की तरफ से चलाए जाते हैं।
इसके अलावा हलवारा एयरपोर्ट की पार्किंग में भी ब्लास्ट और धूरी से दिल्ली रेलवे ट्रैक को भी उड़ाने की भी धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और उन्होंने स्कूलों को खाली करवाया और स्कूल में जांच शुरू की।
बताया जा रहा है कि कुछ स्कूलों में उस समय परीक्षा चल रही थी। धमकी का पता चलते ही पेरेंट्स में हड़कंप मच गया। वह अपने सारे काम छोड़कर बच्चों को लेने स्कूल पहुंच गए। लुधियाना के अलावा संगरूर के भी कुछ स्कूलों को उड़ाने की धमकी मिली है।
इस बारे में थाना सराभा नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि एक ई-मेल रिसीव हुआ था। जिसके बाद एंटी सबोटाज टीमों के साथ चेकिंग की गई है। ऐसी कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है। ई-मेल कहां से आई थी, साइबर टीम की हेल्प से उसे ट्रेस करा रहे हैं।

धमकी का पता चलते ही पुलिस की टीमें स्कूलों में पहुंच गईं।
जानिए, धमकी भरी ई-मेल में क्या लिखा था खालिस्तान नेशनल आर्मी की तरफ से भेजी धमकी भरी ई-मेल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर को सिखों और किसानों का दुश्मन बताया गया। पंजाब के सीएम भगवंत मान को लेकर कहा गया कि वह खालिस्तान वालों के वोटों से मुख्यमंत्री बनकर ‘हिंदुस्तान’ के साथ मिल गए। CM को पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जैसे हाल करने की धमकी दी गई है। इसके अलावा पूर्व DGP सुमेध सिंह सैनी को भी एनकाउंटर को लेकर धमकी दी गई है।
लुधियाना के सेक्रेड हार्ट स्कूल, बाल भारती पब्लिक स्कूल और ‘द एशियन स्कूल’ की ऑफिशियल आईडी पर भेजे मेल में लिखा गया है कि खालिस्तान वाले बच्चों के खिलाफ नहीं हैं, अपने बच्चे बचाओ। पूर्व DGP मुस्तफा को भी ई-मेल में आतंकी लिखा गया है। इसके अलावा हलवारा एयरपोर्ट की पार्किंग को उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके साथ ही धूरी से दिल्ली रूट पर चलने वाली ट्रेनों और रेलवे ट्रैक को निशाना बनाने की बात कही गई है।
मेल में लिखा गया है कि लुधियाना के स्कूलों में सुबह 11:11 बजे IED धमाके होंगे, हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। इसके अलावा हलवारा एयरपोर्ट की पार्किंग में दोपहर 1:11 बजे और धूरी से दिल्ली रेलवे ट्रैक पर दोपहर 2:11 बजे से रात 9:11 बजे के बीच धमाके करने की बात लिखी है।
धमकी भरी ई-मेल की कॉपी…











































