हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार तीनों लोगों को गंभीर चोटें आईं।
मोगा-कोटकपूरा रोड पर बाघापुराना मंडी के बाहर आज सुबह एक सड़क हादसे में जालंधर के मिठाई कारोबारी की पत्नी की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना जालंधर से राजस्थान जा रही एक कार के अनियंत्रित होकर पलटने से हुई।
हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार तीनों लोगों को गंभीर चोटें आईं। कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई थी। घटना की सूचना मिलते ही समाज सेवा सोसायटी मोगा के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे। सोसायटी की मदद से घायलों को मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।












































