6 जून: पठानकोट, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा और रूपनगर में बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
7 जून: पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
8 जून: इस दिन के लिए मौसम विभाग ने किसी विशेष चेतावनी या अलर्ट की घोषणा नहीं की है।
मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और खुले स्थानों में बिजली कड़कने के समय अनावश्यक रूप से न रुकने की सलाह दी है।