लुधियाना के नूरवाला रोड पर लोगों ने एक युवक को चोरी के शक में पकड़ा।
पुलिस को सूचना देने की बजाए लोगों ने खुद ही उसे तालिबानी सजा दे दी। पहले उसे बिजली के खंभे से बांधा, फिर उसकी जमकर पिटाई की। बाद में उसका सिर मुंडवा कर पूरे इलाके में घुमाया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने ही बनाया है।
मामला थाना जोधेवाल के अधीन आते नूरवाला रोड का है। लोगों ने एक युवक को कथित तौर पर चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। स्थानीय लोगों का आरोप था कि इलाके में पिछले कुछ दिनों से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं, जिससे उनमें काफी गुस्सा था।









































