Home Latest News Kissing सीन में Kangana ने काटे थे होंठ? वीर दास ने...

Kissing सीन में Kangana ने काटे थे होंठ? वीर दास ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस का भी आया रिएक्शन

9
0

स्टैंडअप कॉमेडियन वीर दास और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने उस दावे को गलत बताया है.

स्टैंडअप कॉमेडियन वीर दास ने उस दावे को बिल्कुल गलत बताया है, जिसमें कहा गया था कि साल 2014 में आई फिल्म ‘रिवॉल्वर रानी’ की शूटिंग के दौरान किसिंग सीन में कंगना रनौत ने उनके होंठ काट लिए थे और उनके होंठ से खून बहने लगा था. हाल ही में एक पत्रकार ने ये दावा किया, लेकिन वीर दास ने इसका खंडन किया है और इसे बिल्कुल गलत बताया है. वीर दास ने कंगना को प्रोफेशनल कहा है. इस मामले पर कंगना रनौत का भी रिएक्शन आया है.
दरअसल, एक पत्रकार ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में दावा किया और कहा, “वीर दास को आप अपने पॉडकास्ट में लाइए. बेचारा जिस सदमे से गुजरा है, शायद उसके बारे में सोचकर वो रो पड़ेगा. जब फिल्म की शूटिंग हो रही थी. किसिंग सीन था. सीन खत्म हो गया. उसने (कंगना) बेचारे के होंठ काटकर जख्मी कर दिया था उसको. ”

वीर दास ने कंगना को बताया प्रोफेशनल

इस दावे का खंडन करते हुए वीर दास ने X पर एक पोस्ट किया और लिखा, “साफ कर दूं कि ये कहानी पूरी तरह से काल्पनिक है. कंगना एक बहुत ही प्रोफेशनल कलाकार थीं और मैं अब भी मानता हूं कि वो सच में एक बेहतरीन कलाकार हैं. ये उनके बारे में गलत बातें फैलाना है.” वीर दास ने आगे मुस्कुराते हुए चेहरे वाली इमोजी के साथ लिखा, ” हां, कुछ साल बाद उन्होंने मेरी कॉमेडी की वजह से मुझे आतंकवादी कहा था, लेकिन सेट पर कोई दिक्कत नहीं थी.”

Kangana Vir Das Post

वीर दास और कंगना रनौत का पोस्ट

कंगना रनौत का बयान

वीर दस के पोस्ट को री-शेयर करते हुए कंगना ने भी इस मामले पर रिएक्ट किया. सपोर्ट करने के लिए वीर का शुक्रिया अदा करते हुए कंगना ने लिखा, “थैंक्स वीर, पर ये है कौन? छी, लगता है कि कोई अजीब औरत अपनी शैतानी फैंटेसी पूरी करने के लिए हमारा इस्तेमाल कर रही है.” कंगना ने भी आगे स्माइली इमोजी के साथ लिखा, “मैं तुम्हारा खून पी रही हूं और तुम सदमे में हो और एक दशक के बाद भी रो रहे हो.” बहरहाल, कंगना रनौत और वीर दास के इस पोस्ट से दोनों को लेकर किया जा रहा दावा बिल्कुल गलत साबित हो जाता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here