Home Latest News वनडे की 300वीं पारी Birmingham में खेलेंगे Virat Kohli, 50वीं, 100वीं, 200वीं,...

वनडे की 300वीं पारी Birmingham में खेलेंगे Virat Kohli, 50वीं, 100वीं, 200वीं, 250वीं इनिंग में ऐसा रहा प्रदर्शन

9
0

Birmingham में खेला जाने वाले पहले मैच में विराट कोहली अपने वनडे करियर की 300वीं पारी खेलते दिखेंगे. 

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से हो रही है. पहला वनडे बर्मिघम में खेला जाएगा. ये मुकाबला विराट कोहली के लिए खास रहने वाला है. क्योंकि, इसमें वो अपने वनडे करियर की 300वीं पारी खेलने मैदान पर उतरेंगे. विराट की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है. ऐसे में जाहिर है कि वो अपनी 300वीं वनडे पारी को यादगार बनाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. ये इस पर भी निर्भर करेगा कि बर्मिंघम में उनके आंकड़े कैसे हैं? इसके अलावा ये भी जानना जरूरी है कि इस तरह की माइलस्टोन इनिंग मतलब इससे पहले 50वीं, 100वीं, 200वीं, 250वीं इनिंग में उनका प्रदर्शन कैसा रहा है?

कोहली का 50वीं, 100वीं, 200वीं, 250वीं इनिंग में प्रदर्शन

विराट कोहली ने अपनी 50वीं इनिंग में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छुआ था. उन्होंने सिर्फ 9 रन बनाए थे. उसके बाद 100वीं इनिंग में 43 रन की पारी खेली थी. 150 इनिंग में वो फिर से दहाई के आंकड़े से दूर रहे थे और सिर्फ 1 रन बनाए थे. लेकिन अपनी 200वीं वनडे पारी में विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया था. उन्होंने नाबाद 129 रन की दमदार पारी खेली थी. उसके बाद 250वीं इनिंग में वो केवल 18 रन बना सके थे. अब देखना ये है कि अपनी 200वीं पारी के जैसे ही विराट कोहली 300वीं इनिंग में भी शतक लगा पाते हैं या नहीं?

300वीं पारी से पहले 299 इनिग में क्या किया?

विराट कोहली ने अपने वनडे करियर में अब तक खेली 299 पारियों में 58.71 की बेजोड़ औसत से 14797 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 54 शतक और 77 अर्धशतक जड़े हैं. वनडे करियर की इन 299 पारियों में उन्होंने 7 पारियां बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेली हैं और उनमें 111.66 की गजब औसत से 335 रन बनाए हैं.

एजबेस्टन में खेली 7 पारी, 3 इंग्लैंड के खिलाफ, कैसा है रिकॉर्ड?

एजबेस्टन पर खेली 7 वनडे पारियों में 3 पारियां विराट कोहली ने इंग्लैंड की टीम के खिलाफ खेली हैं, जिसमें उन्होंने 55 की औसत से 110 रन बनाए हैं. एजबेस्टन पर उनके नाम एक भी वनडे शतक नहीं हैं. इस मैदान पर उनका सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 96 रन का है. इन तमाम आंकड़ों से साफ है कि एजबेस्टन पर विराट कोहली का रिकॉर्ड धांसू हैं और ऐसे में वो अपनी 300वीं वनडे पारी में इंग्लैंड के आंसू निकाल सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here