पंजाब में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
मंगलवार को किसानों ने लुधियाना स्थित पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा में शामिल लाडोवाल टोल प्लाजा समेत राज्यभर के सभी टोल प्लाजा को फ्री करवा दिया। इस दौरान सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
किसान टोल प्लाजा पर धरने पर बैठ गए हैं और आम जनता के वाहनों को बिना टोल टैक्स दिए गुजरने दिया जा रहा है। किसानों का यह विरोध मुख्य रूप से सरकार की ओर से लाई जा रही ‘लैंड पूलिंग नीति’ के खिलाफ है। इसके अलावा, जमीन गिरवी रखने और लैंड मॉर्गेज बैंक से जुड़े कथित धोखाधड़ी के मामलों में भी किसान लंबे समय से न्याय की मांग कर रहे हैं।
किसानों का यह भी कहना है कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता कृषि क्षेत्र और स्थानीय किसानों के हितों के खिलाफ हो सकता है। इन्हीं मुद्दों को लेकर आज पंजाब के विभिन्न टोल प्लाजा पर किसानों ने बैठकें कीं और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

लाडोवाल टोल प्लाजा पर नारेबाजी करते किसान।
‘उपजाऊ जमीन कॉर्पोरेट घरानों को सौंपने की साजिश’












































