जालंधर में तेज रफ्तार स्पलेंडर ने एक्टिवा सवार महिला को टक्कर मार दी।
हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार रात मोटरसाइकिल पर सवार युवक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहे थे।
रफ्तार अधिक होने के कारण बाइक सवार नियंत्रण खो बैठे और महिला को अपनी चपेट में ले लिया। युवक मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन और क्षेत्र में गश्त व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखने को मिली।













































