Home Latest News Jalandhar के मशहूर RTI एक्टिविस्ट के मर्डर की कहानी:ममेरे भाई ने प्लॉट...

Jalandhar के मशहूर RTI एक्टिविस्ट के मर्डर की कहानी:ममेरे भाई ने प्लॉट देखने बुलाया, ₹5 लाख को लेकर बहस, पीछे से सिर में गोली मारी

2
0

जालंधर के मशहूर RTI एक्टिविस्ट की हत्या 5 लाख रुपए के लेन-देन को लेकर की गई।

कातिल उसका ममेरा भाई ही निकला, जिसके साथ वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। दोनों फगवाड़ा में प्लॉट देखने के लिए गए हुए थे।
यहीं पर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के गेट के पास दोनों के बीच पैसों को लेकर बहस हो गई, इसके बाद ममेरे भाई ने RTI एक्टिविस्ट के पीछे से सिर में गोली मार दी। इस दौरान उन्होंने भी गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन गोली लगने के कारण वह जमीन पर गिर पड़ा।
इसके बाद आरोपी उसे मौके पर छोड़कर भाग निकले, पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो उसमें आरोपी ममेरा भाई घूमते हुए दिखा, जिसे शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया, जब उससे पूछताछ की गई, तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।
RTI एक्टिविस्ट का पहली पत्नी से तलाक हो गया था। इसके बाद करीब तीन महीने पहले ही दूसरी शादी हुई थी। आज मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
गोली लगने के बाद सिमरनजीत सिंह जमीन पर पड़ा।
गोली लगने के बाद सिमरनजीत सिंह जमीन पर पड़ा।
ऐसे हुआ RTI एक्टिविस्ट का मर्डर
फोन आने पर फॉर्च्यूनर लेकर घर से निकले: शनिवार (30 मई) सुबह करीब 7 बजे सिमरनजीत सिंह को एक फोन आया, जिसके बाद वह अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी लेकर घर से निकल गए। जान का खतरा होने के कारण वह अपनी लाइसेंसी पिस्टल भी साथ ले गए थे। DIG नवीन सिंगला के मुताबिक, उनका गनमैन भी सुबह 7 बजे उनके घर पहुंच गया था।
प्लॉट देखने के लिए ममेरे भाई ने बुलाया: पुलिस जांच में सामने आया कि सिमरनजीत को उनके ममेरे भाई शरणजीत सिंह उर्फ ट्विंकल ने गांव माहेरूं स्थित प्लॉट देखने के लिए बुलाया था। शरणजीत अपने 5 साथियों के साथ स्विफ्ट कार में वहां पहुंचा था। दोनों प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे और सिमरनजीत से शरणजीत को 5 लाख रुपए लेने थे।
LPU के गेट पर दोनों के बीच बहस हुई: LPU के लॉ गेट के पास स्थित खाली प्लॉट में पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। इसी दौरान शरणजीत ने पीछे से सिमरनजीत के सिर में दो गोलियां मार दीं। वारदात के बाद आरोपी अपने साथियों सहित फरार हो गए।
लाश को छोड़कर भागे आरोपी: कुछ देर बाद पास के मकान में काम कर रहे एक मजदूर ने प्लॉट में शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके से पुलिस ने सिमरनजीत का शव, उनकी फॉर्च्यूनर, दो हथियार (रिवॉल्वर और पंप एक्शन गन), एक लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किए।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
ऐसे पकड़ा गया आरोपी ममेरा भाई
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस: हत्या की सूचना मिलते ही DIG नवीन सिंगला, SSP कपूरथला और पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गईं। सतनामपुरा थाने में हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच के लिए विशेष टीमें गठित की गईं।
CCTV फुटेज से आरोपी को पकड़ा: पुलिस ने CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल्स और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से जांच आगे बढ़ाई। इसी दौरान शरणजीत सिंह उर्फ ट्विंकल पर शक गहरा गया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर सामने आया कि वह अपने 5 साथियों के साथ प्लॉट पर पहुंचा था।
पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया: पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि 5 लाख रुपए के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के दौरान उसने सिमरनजीत को गोली मारी थी। इसके बाद पुलिस ने जालंधर के तिलक नगर निवासी शरणजीत सिंह उर्फ ट्विंकल को फगवाड़ा बाईपास से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी से पिस्टल और कारतूस मिले: उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल .32 बोर की टॉरस पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, वारदात के समय उसके साथ मौजूद 5 अन्य साथियों की पहचान भी कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
जालंधर के चर्चित RTI एक्टिविस्ट व एडवोकेट सिमरनजीत सिंह की शनिवार दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके मामा के लड़के ने उन पर फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के लॉ गेट के पास हमला किया। वारदात करीब सुबह 8 से 10 बजे के बीच हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here