Home Latest News Ludhiana: 6 नगर कौंसिलों की 108 सीटों पर मतदान आज, 452 उम्मीदवार...

Ludhiana: 6 नगर कौंसिलों की 108 सीटों पर मतदान आज, 452 उम्मीदवार मैदान में

3
0

लुधियाना में छह नगर कौंसिलों खन्ना, समराला, पायल, दोराहा, रायकोट व जगराओं के लिए आज मतदान होगा।

इन छह कौंसिलों में 112 सीटें हैं, जिनमें से चार वार्डों (समराला के तीन व खन्ना का एक) उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं, जबकि 108 सीटों पर आज मतदान के जरिए फैसला होगा। इन 108 सीटों पर 452 उम्मीदवार खड़े हैं, जिनकी किस्मत का फैसला 2 लाख 9 हजार 561 मतदाता करेंगे। छह कौंसिलों के मतदान के लिए 257 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जहां पर मतदाता सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान कर सकेंगे। वोटों की गिनती 29 मई को होगी। सोमवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया।
वोटर कार्ड नहीं तो ये आईडी प्रूफ दिखाकर डाल सकते हैं वोट:
वोटर्स को बिना किसी परेशानी के वोटिंग के लिए पोलिंग बूथ पर वैलिड आइडैंटिटी प्रूफ़ ले जाने की भी सलाह दी गई है। जिन वोटर्स के पास वोटर फ़ोटो आइडेंटिटी कार्ड नहीं है, लेकिन जिनका नाम वार्ड-वाइज़ वोटर लिस्ट में शामिल है, वे कोई भी दूसरा डॉक्यूमैंट दिखाकर अपना वोट डाल सकते हैं।
इन डॉक्यूमैंट्स में आधार कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसैंस, फोटो वाला पैन कार्ड, मगनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड/नीला कार्ड, फोटो वाला आर्म्स लाइसैंस, फोटो वाले पैंशन डॉक्यूमैंट्स, फोटो वाला फ्रीडम फाइटर आइडेंटिटी कार्ड, किसी भी बैंक/पोस्ट ऑफिस से जारी फोटो वाली पासबुक, लेबर मिनिस्ट्री स्कीम के तहत जारी हैल्थ इंश्योरैंस स्मार्ट कार्ड, सांसदों, विधायकों को जारी ऑफिशियल आइडैंटिटी कार्ड, मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमैंट से जारी यूडीआईडी कार्ड, सैंट्रल/स्टेट गवर्नमैंट/पीएसयू/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों से एम्प्लायज को जारी फोटो वाले सर्विस आइडैंटिटी कार्ड, और रिकॉग्नाइज्ड एजुकेशनल इंस्टीच्यूट से स्टूडैंट्स को जारी फोटो आइडैंटिटी कार्ड शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here