Home Latest News MBBS में दाखिले के नाम पर Punjab के डॉक्टर को ठगने वाला...

MBBS में दाखिले के नाम पर Punjab के डॉक्टर को ठगने वाला काबू

2
0

पंजाब के फरीदकोट के रहने वाले डॉ. कर्ण गुप्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

पंचकूला पुलिस ने MBBS में दाखिला दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सरगना को पकड़ लिया है। यह आरोपी एक डॉक्टर की बेटी का एमबीबीएस के मैनेजमेंट कोटे में एडमिशन कराने का झांसा देकर फरार चल रहा था।
कैसे रची डॉक्टर की बेटी को ठगने की साजिश
पंजाब के फरीदकोट के रहने वाले डॉ. कर्ण गुप्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी बेटी ने नीट की परीक्षा दी थी, लेकिन मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आने के कारण वे प्राइवेट कॉलेज में दाखिले का विकल्प तलाश रहे थे। उनकी मुलाकात जीरकपुर के प्राइम स्क्वायर मॉल में अपना ऑफिस चलाने वाले मानव सिंगला से हुई। सिंगला ने पहले बठिंडा के आदेश मेडिकल कॉलेज और बाद में हरियाणा के मेडिकल कॉलेजों में सीट दिलाने का वादा किया और धीरे-धीरे डॉ. गुप्ता से 37 लाख रुपये ऐंठ लिए।
पैसे वापस मांगने पर किया इनकार
जब काफी समय बीत जाने के बाद भी एडमिशन नहीं हुआ तो पिता को ठगी का अहसास होने लगा। उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे। आरोपी ने महज 6.20 लाख रुपये लौटाए और बाकी के 30.80 लाख रुपये देने से मना कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here