Home Latest News Patna: पार्टियां तोड़ने का काम बंद कर देश पर ध्यान दें, CM...

Patna: पार्टियां तोड़ने का काम बंद कर देश पर ध्यान दें, CM Bhagwant Mann का ED-SIR के मसले पर BJP पर हमला

9
0

मुख्यमंत्री भगवंत मान पटना साहिब पहुंचे. उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ तख्त श्री हरमंदिर जी साहिब में मत्था टेका.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सोमवार को अपने परिवार के साथ बिहार की राजधानी पटना स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे. उन्होंने गुरुद्वारे साहिब में मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया. उन्होंने दरबार साहिब में अपने परिवार के साथ बैठकर शबद कीर्तन सुना. उन्होंने लंगर भी खाया. गुरुद्वारा परिसर का दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री ने धार्मिक महत्व के स्थलों और स्थलों का भ्रमण किया.
सीएम मान ने जोडा साहिब का भी दौरा किया. उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें बहुत शांति और सुकून मिला है. मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे तख्त साहिब आकर दर्शन करने का अवसर मिला. मैंने गुरुद्वारे में देश और विश्व में शांति और भाईचारे के लिए प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष की शुरुआत दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जन्मभूमि से हुई थी.

सिरोपा पहनाकर सम्मानित

दरबार साहिब में ग्रंथी द्वारा मुख्यमंत्री को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया. उन्होंने बाल लीला गुरुद्वारा और गुरु का बाग गुरुद्वारा में भी मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया. प्रबंध समिति के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंदरजीत सिंह, उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह और प्रवक्ता सुदीप सिंह सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया. मुख्यमंत्री के दौरे के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी. विभिन्न स्थानों पर पुलिस तैनात थी. पटना हवाई अड्डे पर पहुंचने पर गुरुद्वारा प्रबंध समिति ने उनका स्वागत किया.

मुख्यमंत्री ने केंद्र पर भी निशाना साधा

पंजाब के राजनीतिक घटनाक्रमों के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी राष्ट्रपति से मुलाकात हुई थी. पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के पास केवल दो विधायक और छह राज्यसभा सदस्य हैं, जबकि कुल 117 सीटें हैं. यह कैसे संभव है? भाजपा को अन्य पार्टियों को तोड़ने और खरीदने का धंधा बंद करके देश पर ध्यान देना चाहिए.
पंजाब में एसआईआर 15 जून से शुरू होगी. उन्होंने कहा कि पंजाब में चुनाव आयोग को गलत नहीं करने देंगे. उन्होंने इसी के साथ प्रधानमंत्री की ईंधन बचाने की अपील पर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि देश को यह बताने से बचना चाहिए कि हमारे देश में सोने का भंडार, ईंधन और एलपीजी का भंडार कितना है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here