पंजाब राज्य महिला आयोग ने न्यूज चैनलों पर प्रसारित इस घटना का स्वतः संज्ञान लिया है।
लुधियाना के भारत नगर चौक स्थित एक पेट्रोल पंप पर महिला कर्मचारी के साथ मैनेजर द्वारा कथित छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान (Suo-motu) लेते हुए लुधियाना पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पंजाब राज्य महिला आयोग ने न्यूज चैनलों पर प्रसारित इस घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि वह राज्य में महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आयोग ने पंजाब राज्य महिला आयोग एक्ट, 2001 की धारा 12 के तहत अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए इस मामले में स्वतः दखल दिया है।











































