Home Latest News Punjab Weather: पंजाब में बढ़ा तापमान, लोगों को सताने लगी गर्मी; जानें...

Punjab Weather: पंजाब में बढ़ा तापमान, लोगों को सताने लगी गर्मी; जानें मौसम का हाल

2
0

पंजाब में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है, लेकिन हाल ही में  मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिला है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले सात दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, कई इलाकों में बादल छाए रहने से पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। औसतन तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जिससे यह सामान्य स्तर के आसपास पहुंच गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि चंडीगढ़ में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई।
अमृतसर में हल्की बूंदाबांदी
बीते दिन केवल अमृतसर में बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि बाकी जिलों में मौसम पूरी तरह सूखा रहा। बादलों की मौजूदगी ने तापमान को थोड़ा कम करने में भूमिका निभाई है। बता दें कि आज के लिए बारिश या आंधी-तूफान का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, 19 अप्रैल को कुछ जिलों जैसे पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर और बठिंडा में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

अधिकांश जिलों में तापमान 33 डिग्री से ऊपर

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य के 13 जिलों में तापमान 33 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। अमृतसर में तापमान में सबसे ज्यादा 3.2 डिग्री की गिरावट आई और यह 34.8 डिग्री रहा। लुधियाना में तापमान 36.6 डिग्री, पटियाला में 37.3 डिग्री और बठिंडा में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, नवांशहर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली जैसे क्षेत्रों में भी तापमान में हल्की गिरावट देखी गई। अधिकांश स्थानों पर तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है।

मार्च से अब तक औसत से अधिक बारिश

इस साल 1 मार्च से 17 अप्रैल के बीच राज्य में बारिश का पैटर्न अलग रहा है। कुछ जिलों में सामान्य से काफी ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है जैसे फिरोजपुर और फाजिल्का में औसत से कहीं अधिक बारिश हुई। वहीं, होशियारपुर, लुधियाना और जालंधर जैसे जिलों में वर्षा की कमी देखने को मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here