Sunday, July 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

Amritsar: थाने पर धमाके की खालिस्तानी संगठन ने ली जिम्मेदारी:KLA का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल; पुलिस-एजेंसियां जांच में जुटी

अमृतसर के अजनाला क्षेत्र के एक पुलिस थाने पर हुए धमाके को लेकर एक संगठन द्वारा जिम्मेदारी लेने का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस पत्र में दावा किया गया है कि खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ( KLA) ने 30 मार्च को अमृतसर के अजनाला इलाके में स्थित एक पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला करवाया है और इसकी जिम्मेदारी स्वीकार की है। हालांकि, इस दावे की सत्यता को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। पुलिस प्रशासन ने इस मामले में सावधानी बरतते हुए जांच शुरू कर दी है और सोशल मीडिया पर फैल रही जानकारी की भी गहन जांच की जा रही है।
जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति हो पाएगी स्पष्ट: पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच जरूरी है। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं और पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। फिलहाल, इस वायरल पत्र की सच्चाई की पुष्टि दैनिक भास्कर नही करता। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
पढ़ें, पत्र में क्या लिखा है
वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। अमृतसर: खालिस्तान लिबरेशन आर्मी की हाई कमांड ने 30 मार्च 2026 को ऑपरेशन खालसा नया सवेरा के तहत अजनाला, अमृतसर के भिंडीसैदां पुलिस स्टेशन पर 2 ग्रेनेड हमले किए, जिसके परिणामस्वरूप तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी जिम्मेदारी हम, खालिस्तान लिबरेशन आर्मी, स्वीकार करते हैं। ये हमले निर्दोष रणजीत सिंह (गुरदासपुर के गांव अधियां) के खून का बदला लेने के लिए किए गए हैं, साथ ही उन पीड़ित सिखों के लिए भी, जो झूठे मामलों में फंसाए गए और बाद में फर्जी मुठभेड़ों में मारे गए। ये अभियान आगे भी जारी रहेंगे और इन्हें और तेज किया जाएगा। डीआईजी संदीप गोयल को चेतावनी!!! हम तुम्हारे पीछे आ रहे हैं। खालिस्तान जिंदाबाद कमांडर, KLA ऑपरेशनल विंग
अब पढ़िए, क्या था पूरा मामला
अमृतसर जिले के राजासांसी हलके में स्थित भिंडीसैदां थाने के बाहर 30 मार्च को सुबह के समय धमाके की आवाज ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। सूत्रों के अनुसार, दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों द्वारा थाने के बाहर विस्फोट किए जाने का संदेह जताया गया। धमाके की आवाज सुनते ही थाने के आसपास के लोग भयभीत हो गए। घटना के बाद थाने के गेट को अंदर से बंद कर दिया गया और सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस की विभिन्न टीमें मौके पर पहुंच गई।
थाने के सीसीटीवी फुटेज की चल रही जांच
डीएसपी गुरिंदरपाल सिंह नागरा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्हें सुबह इस संबंध में एक वरिष्ठ रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें देर रात करीब 2 बजे माइनर ब्लास्ट जैसी आवाज सुनाई देने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस की सभी टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई। डीएसपी के अनुसार, कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। थाने के अंदर किसी प्रकार के नुकसान या शीशा टूटने की भी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस थाने के सीसीटीवी फुटेज की जांच चल रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News