Monday, July 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

Chandigarh में प्रॉपर्टी डीलर का दिनदहाड़े मर्डर, बाइक सवार बदमाशों ने की 8 राउंड फायरिंग

चंडीगढ़ में एक बड़ी वारदात घटी है. यहां दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में बुधवार सुबह एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना उस समय हुई, जब वो जिम से बाहर निकल रहा था. बाइक पर सवार हमलावर हेलमेट पहनकर आए और आते ही उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. हमले में उसे आठ गोलियां लगीं, जिससे वो मौके पर ही गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया.

जिम से निकलते समय किया हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रॉपर्टी डीलर रोज की तरह जिम से बाहर निकला था. जैसे ही वो बाहर आया, पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी. गोलियों की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. घटना के बाद उसके साथ मौजूद लोगों ने बिना समय गंवाए उसे स्कॉर्पियो में डालकर PGI अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ती चली गई.

पहचान छिपाने के लिए पहन रखा था हेलमेट

सूत्रों के मुताबिक, अत्यधिक खून बह जाने के कारण वह अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुका था. हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे और उन्होंने पहचान छिपाने के लिए हेलमेट पहन रखा था. वारदात को अंजाम देने के बाद वे मौके से तेजी से फरार हो गए. पुलिस के लिए उनकी पहचान करना फिलहाल चुनौती बना हुआ है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

वहीं मामल की जानकारी देते हुए चंडीगढ़ सेक्टर-3 थाना प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है. आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. घटनास्थल के आसपास के CCTV की जांच की जा रही है. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए थे.
सेक्टर-3 थाना प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि घटनास्थल से 5 से ज्यादा खाली के खोखे बरामद हुए. फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए. प्रॉपर्टी डीलर की पहचान चरणप्रीत सिंह (31) के रूप में हुई, जो मुल्लांपुर का रहने वाला था.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News