Sunday, August 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

Jalandhar में बड़ी वारदात: टूर एंड ट्रैवल्स दुकान में नकाबपोश बदमाशों ने की लूट, 1 गिरफ्तार

जालंधर थाना-2 क्षेत्र के हरनामदासपुरा में स्थित वेस्टर्न यूनियन टूर एंड ट्रैवल्स की दुकान में नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।

तीन आरोपियों ने मिलकर दुकान से करीब 18,000 रुपये नकद लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना का पूरा CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरदीप के रूप में की है, जो पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।
CCTV फुटेज में पूरी वारदात कैद

सीसीटीवी वीडियो में देखा गया कि दुकान के अंदर एक युवती अकेली बैठी हुई थी और फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान एक काले रंग की शर्ट पहने नकाबपोश व्यक्ति दुकान में प्रवेश करता है और टिकट के बारे में पूछताछ करने लगता है। कुछ ही देर बाद एक अन्य आरोपी चेक शर्ट और मास्क पहनकर अंदर आता है और बाहर की ओर नजर रखता है, जबकि तीसरा साथी एक्टिवा पर बाहर मौजूद था।

फुटेज के अनुसार, तीनों आरोपी पहले से ही इलाके की रेकी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वे वारदात से कुछ घंटे पहले भी दुकान में आए थे और स्थिति का जायजा लिया था।

हमला कर नकदी लेकर फरार हुए आरोपी

जैसे ही उन्हें मौका मिला, एक आरोपी ने काउंटर के पीछे जाकर लड़की को पीछे से दबोच लिया और दूसरे आरोपी के इशारे पर तिजोरी से नकदी निकाल ली। इसके बाद तीनों आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ACP अजय सिंह के अनुसार, यह वारदात शाम करीब 6:22 बजे सामने आई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पूरी योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया।

पुलिस जांच में जल्द हो सकता है खुलासा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि बाकी दो की तलाश जारी है। जल्द ही इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी साझा की जा सकती है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News