Tuesday, July 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

Jalandhar में स्पा सेंटर में फंसे पुलिसकर्मी: रेड के दौरान मालिक शटर गिराकर फरार

जालंधर के पिम्स अस्पताल के पास स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर में रेड करने गई पुलिस की टीम ही फंस गई।

टीम में एक महिला समेत 4 पुलिसकर्मी थे। इन्हें स्पा सेंटर के कर्मचारी और मालिक बिल्डिंग में बंद कर भाग गए। वे बाहर से ताला लगा गए थे।
इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक टीम स्पा सेंटर की बिल्डिंग में ही फंसी रही। उनके साथ आए टीम के अन्य कर्मियों ने सीढ़ी का इंतजाम कर अंदर फंसे कर्मियों को खिड़की से निकाला।
थाना-7 पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट जैसी अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर टीम रेड मारने पहुंची थी। स्पा के मालिक और कर्मचारियों ने टीम के साथ गलत हरकत की है। उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्पा के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि भाग निकले आरोपियों की पहचान की जा सके।
कैद हुए कर्मियों को सीढ़ी के सहारे बाहर निकालते पुलिसकर्मी।
कैद हुए कर्मियों को सीढ़ी के सहारे बाहर निकालते पुलिसकर्मी।
सेक्स रैकेट चलने की सूचना पर रेड मारी थी
जालंधर के थाना-7 की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक और अवैध धंधे चलाए जा रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने योजनाबद्ध तरीके से वहां रेड करने का फैसला किया।
स्पा सेंटर के मालिक को पुलिस के आने की भनक पहले ही लग गई थी। पुलिस के अंदर दाखिल होने से पहले ही शातिर मालिक ने स्पा सेंटर का मुख्य शटर बाहर से लॉक कर दिया और अपने स्टाफ के साथ पिछले रास्ते से भाग गया।
टीम को बिल्डिंग में कैद किया
पुलिस टीम ने जब देखा कि मुख्य दरवाजा बंद है, तो उन्होंने साथ वाली इमारत के रास्ते अंदर दाखिल होने की कोशिश की। पुलिस टीम जब साथ वाली बिल्डिंग के जरिए स्पा सेंटर के ऊपरी हिस्से की जांच करने पहुंची, तो वहां मौजूद लोगों ने चतुराई दिखाते हुए उस इमारत के निकास द्वार को भी नीचे से लॉक कर दिया।
स्थिति तब और भी संदिग्ध हो गई जब पुलिस ने देखा कि स्पा सेंटर के दरवाजे बंद थे, लेकिन अंदर एयरकंडीशन (AC) चल रहे थे। इससे यह साफ हो गया कि पुलिस के पहुंचने के चंद मिनट पहले ही लोग वहां से भागे हैं।
पुलिस ने मौके पर मंगवाई सीढ़ी
इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी और तीन पुरुष मुलाजिम करीब डेढ़ घंटे तक बिल्डिंग के अंदर फंसे रहे। बाहर खड़ी पुलिस टीम ने चाभी ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन जब कोई रास्ता नहीं बचा तो तुरंत मौके पर सीढ़ी मंगवाई गई। भारी मशक्कत के बाद सीढ़ी लगाकर खिड़की के रास्ते से महिला और पुरुष कर्मचारियों को एक-एक कर नीचे उतारा गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News