Monday, July 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

Ludhiana में युवक ने पुलिस पर किया हमला:ASI की वर्दी फाड़ी, कॉन्स्टेबल के गले पर कांच मारा; आरोपी फरार

हाथापाई के दौरान आरोपी ने ASI सरबजीत सिंह की वर्दी फाड़ दी।

लुधियाना मोती नगर इलाके में झगड़ा शांत कराने पहुंची पीसीआर टीम पर एक युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने न केवल ड्यूटी पर तैनात एएसआई की वर्दी फाड़ दी बल्कि एक कॉन्स्टेबल के गले पर कांच मारकर उसे जान से मारने की कोशिश की। कॉन्स्टेबल ने बचाव किया तो कांच उसके कंधे पर जा लगा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
शिकायतकर्ता कॉन्स्टेबल बलविंदर सिंह ने बताया कि 7 मार्च की रात वह एएसआई सरबजीत सिंह के साथ पीसीआर-21 पर तैनात थे। उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि मोहल्ला बेअंत पुरा में मोहित कुमार और उसके चाचा का लड़का सलीम मसीह उर्फ विक्की आपस में लड़ रहे हैं।
वर्दी फाड़ी और कांच से किया हमला
जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो आरोपी सलीम मसीह अपने चाचा तिलक मसीह के साथ झगड़ रहा था। पुलिस के मुताबिक- आरोपी सलीम ने अत्यधिक शराब पी रखी थी। जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने टीम के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी।
हाथापाई के दौरान आरोपी ने ASI सरबजीत सिंह की वर्दी फाड़ दी। इसके बाद आरोपी ने कॉन्स्टेबल बलविंदर सिंह के गले पर कांच से हमला किया। बलविंदर ने खुद को बचाया जिससे कांच उनके बाएं कंधे पर लगा और वे घायल हो गए।
मोती नगर पुलिस ने आरोपी सलीम मसीह उर्फ विक्की के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी फिलहाल फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घायल कॉन्स्टेबल का मेडिकल कराया गया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News