Tuesday, July 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

Mandi Gobindgarh में 1100 करोड़ का बड़ा निवेश: कैबिनेट मंत्री Sanjeev Arora ने गिनाए फायदे

पंजाब के औद्योगिक हब मंडी गोबिंदगढ़ में एक बड़ा निवेश प्रस्ताव सामने आया है

 पंजाब के औद्योगिक हब मंडी गोबिंदगढ़ में एक बड़ा निवेश प्रस्ताव सामने आया है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती दे सकता है। कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि जोगिंदरा ग्रुप यहां 1100 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहा है। कंपनी का पहले से ही इस क्षेत्र में प्लांट मौजूद है और अब विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है।
जोगिंदरा ग्रुप मंडी गोबिंदगढ़ में 1100 करोड़ की इनवेस्टमेंट करने जा रहे है इनका पहले भी यहां प्लांट है। इनकी टर्नओवर 3000 करोड़ थी जो इस इनवेस्टमेंट के बाद बढ़ कर 5000 करोड़ हो जायेगा। कर्मचारियों की संख्या 1800 से बढ़कर 3000 हो जायेगी।
ये 400 करोड़ रिन्यूवल एनर्जी प्लांट में 700 करोड़ स्टील में इन्वेस्ट करेंगे ये अपनी 3 कंपनीयो में जोगिंदरा कास्टिंग, जोगिंदरा ग्रीन एक अन्य में इनवेस्टमेंट करेंगे । इस इनवेस्टमेंट से इनकी प्रोडक्शन 7 लाख टन से बढ़कर 10 लाख टन हो जायेगी।
इस फाइनेंशियल ईयर में प्रदेश में 60276 करोड़ की इन्वेस्टमेंट हुई है और 1 लाख 35 हजार 372 युवाओं को रोजगार मिला है। इस फाइनेंशियल ईयर में हम 75 हजार करोड़ का टारगेट लेकर चल रहे है।
सुखबीर बादल को जवाब देते हुए संजीव अरोड़ा ने कहा कि सुखबीर बादल को आरटीआई पढ़नी नही आती वह आरटीआई पढ़नी सीख ले नही तो मैं उन्हें सीखा दूंगा। सुखबीर बादल सिर्फ एमओयू को लेकर बैठे हुए है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News