Saturday, August 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

Virat Kohli का शुरुआती कैच लिया होता, तो शायद मैच का रुख हमारे पक्ष में होता : Rituraj Gaikwad

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है।

रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इस टीम के खिलाफ 43 रन से जीत दर्ज की। सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का मानना है कि अगर टीम ने विराट कोहली का शुरुआती कैच लिया होता, तो शायद मैच का रुख उनकी टीम के पक्ष में रहता। रविवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 3 विकेट खोकर 250 रन बनाए। इसके जवाब में सीएसके 19.4 ओवरों में महज 207 रन पर सिमट गई।
हार की हैट्रिक के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मैं खुद भी हैरान था। सरफराज, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन और कुछ हद तक शिवम दुबे ने शानदार लड़ाई लड़ी। मैं टॉप ऑर्डर में और बेहतर योगदान दे सकता था, शायद हम लक्ष्य हासिल भी कर लेते। विराट कोहली ने 18 गेंदों में 28 रन की पारी खेली, उन्होंने फिल सॉल्ट के साथ 37 रन जुटाए। इस बीच सीएसके ने उनका कैच भी छोड़ा। खलील अहमद पारी का तीसरा ओवर डालने उतरे।
तीसरी गेंद पर कोहली ने बड़ा प्रहार किया, लेकिन गेंद ऊंची उठ गई। शिवम दुबे मिड ऑन पर खड़े थे। वह गेंद के नीचे थे। यह कैच आसान था, लेकिन इसे लपक नहीं सके। फील्डिंग में मौके गंवाने पर गायकवाड़ ने कहा, “अगर हमने विराट कोहली का शुरुआती कैच ले लिया होता, तो शायद मैच का रुख हमारे पक्ष में आ सकता था, लेकिन 13-14वें ओवर तक मैच हमारे हाथ में ही था, वहीं से मोमेंटम बदल गया।” दूसरी ओर, आरसीबी के विजेता कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, “मैच जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है।
अगर आप अच्छी क्रिकेट खेलते हैं तो टीम में एक अलग ही संतोष मिलता है। शुरुआत में गेंद थोड़ी रुककर आ रही थी, लेकिन जिस तरह फिल (सॉल्ट) और विराट (कोहली) भाई ने पारी खेली, वह शानदार था। उसके बाद टीम ने जिस तरह खेल का रुख बदला, मैंने डगआउट और नॉन-स्ट्राइकर एंड से छक्कों का खूब आनंद लिया।”
उन्होंने कहा, “मेरा माइंडसेट बिल्कुल स्पष्ट था, जब तक मैं क्रीज पर हूं, मैं गेंदबाज पर दबाव बनाने की कोशिश करता हूं। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि टीम का पूरा सपोर्ट मिला, इसलिए मैं खुलकर खेल सका। फिलहाल टीम का माहौल शानदार है, सभी खिलाड़ी अच्छे माइंडसेट में हैं और अगला मैच खेलने के लिए उत्साहित हैं।”
25 गेंदों पर 70 रन की नाबाद पारी खेलने वाले टिम डेविड की तारीफ में कप्तान ने कहा, “वह एक विशेषज्ञ हैं और मेरे हिसाब से दुनिया के बेहतरीन फिनिशर्स में से एक हैं। उन्होंने पिछले साल भी शानदार प्रदर्शन किया था। वह बहुत कंसिस्टेंट हैं और गेम को खत्म करने की उनकी क्षमता बेहतरीन है, मैंने जितने भी फिनिशर्स देखे हैं, उनमें वह टॉप में आते हैं।”
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News