NationalPunjab

पंजाब सहित आठ राज्यों में दौड़ सकती है Vande Bharat, 2 माह में शुरू होंगी दो ट्रेनें

Punjabenews: वंदे भारत (Vande Bharat) एक्सप्रेस यात्रियों की पहली पसंद बनी हुई है। रेलवे मंत्रालय इन ट्रेनों के प्रोडक्शन को बढ़ा रहा है। दो माह में छह से ज्यादा वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रोडक्शन किया जाएगा। मंत्रालय की प्लानिंग है कि मार्च तक कुल 16 वंदे भारत ट्रेन ट्रैक पर हों। हालांकि अगस्त तक 75 वंदे भारत ट्रेनों का लक्ष्य रखा गया है। वंदे भारत (Vande Bharat) ट्रेनों की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई और राज्य इसकी मांग करने लगे हैं। पंजाब के अलावा बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, केरल और पूर्वोत्तर के राज्यों में जल्द ही वंदे भारत चलाने की घोषणा की जा सकती है|