Punjabपंजाब

पर्ल ग्रुप घोटाले का सारा पैसा लोगों को दिया जाएगा वापस : मुख्यमंत्री मान

पर्ल ग्रुप के करोड़ों रुपये के घोटाले में अब कुछ बड़े नेताओं और पुलिस अधिकारियों की भूमिका सामने आ रही है। इस संबंध में पंजाब विजिलेंस ने जांच शुरू कर दी है। जांच टीम ने रिकार्ड भी जुटाना शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पर्ल ग्रुप के जरिए भी निवेश की बातें सामने आ रही हैं।

गौरतलब है कि करोड़ों रुपये के इस कथित घोटाले में पर्ल ग्रुप के आरोपी एम.डी. वहीं मालिक निर्मल सिंह भंगू को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच सीबीआई भी कर रही है, जबकि पर्ल ग्रुप की करोड़ों रुपये की संपत्ति ईडी ने जब्त कर ली है. इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी साफ कहा है कि पर्ल ग्रुप कंपनी द्वारा ठगा गया पैसा उन्हें वापस किया जाएगा।

सीएम मान ने कहा कि पर्ल कंपनी ने लोगों के करोड़ों रुपये हड़प लिए हैं। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार सभी कठिनाइयों को दूर कर कानूनी तरीके से पर्ल कंपनी की संपत्ति अपने कब्जे में लेगी और जनता का पैसा जनता को दिया जायेगा। पर्ल ग्रुप पर आरोप है कि उसने देश में पांच करोड़ से ज्यादा लोगों की संपत्ति में निवेश कराया है।