Home Latest News Team India ने 12 साल बाद देखा इतना बुरा दिन, England...

Team India ने 12 साल बाद देखा इतना बुरा दिन, England का सीरीज पर कब्जा

5
0

 टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में भी हार का सामना करना पड़ा.

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड का दौरा एक बुरे सपने में तब्दील हो चुका है. ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेले गए चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ने भारत को शर्मनाक तरीके से 9 विकेट से हरा दिया. इस करारी शिकस्त के साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाकर सीरीज अपने नाम कर ली है. भारतीय क्रिकेट इतिहास में यह 12 साल बाद पहला मौका है जब टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ किसी टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है.

श्रेयस की मेहनत पर फिरा पानी

इस करो या मरो वाले मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही और टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा. हालांकि, कप्तान श्रेयस अय्यर ने मोर्चे से अगुवाई करते हुए 49 गेंदों में नाबाद 80 रनों की जुझारू पारी खेली. अय्यर के इस वन मैन शो की बदौलत टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 158 रनों का एक लड़ने लायक स्कोर खड़ा किया था. लेकिन भारतीय गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन ने इस स्कोर को काफी बौना साबित कर दिया.
श्रेयस अय्यर के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज इस मैच में 30 रन का आंकड़ा नहीं छू सका. शिवम दुबे 22 रन से साथ दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. वहीं, अभिषेक शर्मा ने 16 रन और वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 रन बनाए. दूसरी ओर इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर और जॉश टंग ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट अपने नाम किए.विल जैक्स और आदिल राशिद ने भी 1-1 सफलता अपने नाम की.

फिल सॉल्ट और हैरी ब्रूक का तूफान

159 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर कड़ा प्रहार किया. इंग्लिश बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाते हुए मैदान के चारों तरफ शॉट खेले. जोस बटलर के 8 रन पर आउट होने के बाद सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट और कप्तान हैरी ब्रूक ने मैदान पर आते ही तबाही मचा दी. हैरी ब्रूक ने 33 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की शानदार कप्तानी पारी खेली. वहीं, फिल सॉल्ट ने नाबाद 59 रन बनाए. जिसके चलते इंग्लैंड ने 13.5 ओवर में सिर्फ 1 विकेट गंवाकर इस टारगेट को हासिल कर लिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here