Wednesday, July 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

पुणे से बेंगलुरु जा रहे बोइंग 737 मैक्स विमान में आई तकनीकी खराबी, यात्रियों को विमान से उतारा गया

पुणे से बेंगलुरु जा रही अकासा एयर की उड़ान के यात्रियों को मंगलवार को आखिरी क्षण में बोइंग 737 मैक्स विमान में तकनीकी समस्या का पता चलने पर

पुणे से बेंगलुरु जा रही अकासा एयर की उड़ान के यात्रियों को मंगलवार को आखिरी क्षण में बोइंग 737 मैक्स विमान में तकनीकी समस्या का पता चलने पर लगभग डेढ़ घंटे तक विमान में बैठे रहने के बाद उतार दिया गया। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। एक यात्री के अनुसार, विमान पुणे से सुबह 8:50 बजे उड़ान भरने वाला था और विमान में सवार होने की प्रक्रिया लगभग 8:10 बजे शुरू हुई थी।
यात्री ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “पुणे से बेंगलुरु जाने वाली अकासा एयर की उड़ान क्यूपी1312 को पुणे हवाई अड्डे पर रोके रखा गया। सभी यात्री विमान में बैठे थे और विमान उड़ान भरने के लिए तैयार किया जा रहा था, तभी विमान में कुछ तकनीकी समस्या सामने आई। बाद में सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया।” यात्री ने कहा कि नयी उड़ान का समय अभी घोषित नहीं किया गया है। अकासा एयर के प्रवक्ता से इस मामले पर प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News