Monday, July 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

काबुल में अस्पताल पर हमला कायराना, भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा- ये सीधा नागरिकों पर हमला

अफगानिस्तान के काबुल में अस्पताल पर हुए हमले की भारत ने निंदा करते हुए पाकिस्तान पर हमला बोला है.

अफगानिस्तान के काबुल में अस्पताल पर हुए हमले की भारत ने निंदा करते हुए पाकिस्तान पर हमला बोला है. भारत ने साफ शब्दों में कहा है कि ये कोई सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि बेगुनाह लोगों को निशाना बनाने वाला कायराना हमला है. इस तरह किसी भी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया जा सकता है. भारत सरकार का कहना है कि पाकिस्तान अब इस पूरे मामले को छिपाने की कोशिश करेगा. भारत ने इसे बर्बर, कायराना, अमानवीय हिंसा बताया है.

भारत सरकार ने कहा कि पाकिस्तान से इसे ऑपरेशन बताकर पीछे हटने को तैयार है. लेकिन सच्चाई ये है कि ये सीधा नागरिकों पर हमला है. ये मिलिट्री ऑपरेशन नहीं है. पाकिस्तान को इसका जवाब देना होगा. भारत ने कहा कि ये सिर्फ एक हमला नहीं, बल्कि अफगानिस्तान की जमीन और उसकी संप्रभुता पर सीधा हमला है. इससे पूरे इलाके में तनाव और बढ़ सकता है. पाकिस्तान की वजह से तनाव गहरा गया है. भारत ने कहा कि ये हमला रमजान के महीने में हुआ है. भारत ने कहा कि ये ऐसा वक्त होता है जब शांति और इंसानियत की बात होती है, ऐसे में अस्पताल पर हमला करना और भी शर्मनाक है.

भारत ने बाकी देशों को चेताया, जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई

भारत ने दुनिया के बाकी देशों से भी कहा है कि इस मामले को हल्के में न लिया जाए और जो लोग इसके जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो. अंत में भारत ने अफगानिस्तान के लोगों के साथ खड़े होने की बात कही है, मारे गए लोगों के लिए संवेदना जताई है और घायलों के जल्द ठीक होने की दुआ की है.

भारत ने साफ संदेश दिया है कि अस्पताल पर हमला किसी भी हाल में सही नहीं ठहराया जा सकता है और इसे छुपाने की कोशिश भी नहीं चलेगी.

पाकिस्तान के हमले में 400 से ज्यादा लोग मारे गए

बता दें कि 16 मार्च की रात पाकिस्तान द्वारा काबुल के ओमिद अस्पताल पर एयरस्ट्राइक की गई, जिसमें सैकड़ों मरीज और आम नागरिक मारे गए हैं. ये अस्पताल नशा मुक्ति का इलाज करता था, यानी यहां सिर्फ मरीज थे कोई हथियार या लड़ाई का सामान मौजूद नहीं था. पाकिस्तान के हमले में 400 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. इस हमले के बाद अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार ने पाकिस्तान को धमकी दी है कि इसका बदला लिया जाएगा. माना जा रहा है कि तालिबान अब पाकिस्तान पर बड़ा हमला करेगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News