Sunday, July 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

Gold Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज कितना है 10 ग्राम गोल्ड का रेट

2 अप्रैल को घरेलू बहुमूल्य धातु बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली।

वैश्विक तनाव और युद्ध की खबरों के बीच आज, 2 अप्रैल को घरेलू बहुमूल्य धातु बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून 2026 के सोने के फ्यूचर वायदा करीब 3,200 रुपये गिरकर 1,50,495 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
सोने में गिरावट का विवरण
एमसीएक्स पर सोने का 5 जून 2026 एक्सपायरी वायदा दिन की शुरुआत 1,52,490 रुपये पर हुआ, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,53,708 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह 9:55 बजे तक सोने में 2.09 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
Gold silver price todayGold silver price today
प्रमुख शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
शहर
24 कैरेट
22 कैरेट
18 कैरेट
दिल्ली
1,53,110
1,40,360
1,14,870
मुंबई
1,52,960
1,40,210
1,14,720
चेन्नई
1,53,280
1,40,510
1,17,110
कोलकाता
1,52,960
1,40,210
1,14,720
अहमदाबाद
1,53,010
1,40,260
1,14,770
लखनऊ
1,53,110
1,40,360
1,14,870
पटना
1,53,010
1,40,260
1,14,770
हैदराबाद
1,51,420
1,38,800
1,13,570
चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट
सिल्वर फ्यूचर वायदा 5 मई 2026 एक्सपायरी वाला 4.90 प्रतिशत यानी लगभग 11,900 रुपये गिरकर 2,43,501 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा था। दिल्ली में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,551 रुपये जबकि 100 ग्राम के लिए 25,510 रुपये थी। मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी 2,500 रुपये में बिक रही थी।
निवेशकों के लिए संकेत
विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक युद्ध और आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण निवेशक सुरक्षित परिसंपत्तियों की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय दबाव और घरेलू मांग के उतार-चढ़ाव से सोना और चांदी की कीमतें अस्थिर बनी हुई हैं।
सोने में 3,200 रुपये की गिरावट, चांदी में 11,900 रुपये की गिरावट की गई। साथ ही 24 कैरेट सोना दिल्ली में 1,53,110 रुपये प्रति 10 ग्राम तेजी से बदलते वैश्विक हालात निवेशकों के लिए चिंता का कारण बना।
इस गिरावट ने बाजार में निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, और विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि निवेश निर्णय लेते समय वैश्विक परिस्थितियों और घरेलू मांग का ध्यान रखा जाए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News