Tuesday, July 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

Jalandhar के 11 चौक पर आज रहेगा रुट डायवर्जन:श्रीराम नवमी को लेकर शोभायात्रा, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

जालंधर में आज (25 मार्च को) श्रीराम नवमी की शोभायात्रा निकाली जाएगी।

श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में शहर की धार्मिक संस्थाओं की ओर से हर साल धार्मिक यात्रा निकाली जाती है। शोभायात्रा देवी तालाब मंदिर से दोपहर 12 बजे शुरू होगी और शहर के विभिन्न 11 मार्गों से होते हुए देर शाम मंदिर में ही विश्राम लेगी। शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से रुट डायवर्ट किया गया है।
नवरात्र को लेकर मंदिर में 24 मार्च से श्री राम चरित मानस पाठ शुरू हुआ था, जिसका बुधवार को भोग डाला जाएगा। इसके बाद संत सम्मेलन होगा। दोपहर बाद शोभायात्रा रवाना की जाएगी। प्रबंधकों ने बताया कि शोभायात्रा में पंजाब ही नहीं बल्कि राजस्थान से आने वाली बैंड पार्टियां और झांकियां दिखेंगी। शोभायात्रा को लेकर भक्तों में काफी उत्साह है।
जालंधर स्थित श्री देवी तालाब मंदिर परिसर।
जालंधर स्थित श्री देवी तालाब मंदिर परिसर।
शहर के इन रास्तों से गुजरेगी यात्रा
शोभायात्रा आयोजकों ने बताया कि शोभायात्रा श्री देवी तालाब मंदिर से शुरू होगी। सबसे पहले अड्डा होशियारपुर चौक पर पहुंचेगी। यहां पर भक्तजन यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत करेंगे। यात्रा के पूरे रूट पर लंगर का प्रबंध होगा। इसके बाद यात्रा लव कुश चौक (मिलाप चौक) पहुंचेगी। फिर श्री वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक), इसके बाद बस्ती अड्डा चौक और फिर पटेल चौक से वापस श्री देवी तालाब मंदिर मार्ग पर रवाना होगी।
इन रूट पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा
श्री देवी तालाब मंदिर से निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर कई रूट पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। इस दौरान फाटक टांडा, अड्डा होशियारपुर चौक, पंजपीर चौक, भगत सिंह चौक, फगवाड़ा मार्किट, लवकुश चौक, श्री राम चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, बस्ती अड्डा चौक, पटेल चौक, माई हीरां गेट के एरिया में वाहनों की एंट्री नहीं होगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News