Monday, August 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

Mohali में दर्दनाक हादसा: 2 साल के मासूम को JCB ने कुचला, ड्राइवर फरार

मोहाली के नयागांव स्थित सिंघा देवी इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया।

बता दें कि दो साल का एक बच्चा JCB मशीन के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि JCB का टायर सीधे बच्चे के सिर के ऊपर से गुजर गया।
घटना से मच गया हाहाकार
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद इलाके में भारी गम और शोक का माहौल बन गया। बच्चे की मां को सदमा पहुंचा और वह लगातार रोती रही।
JCB ड्राइवर मौके से हुआ फरार
घटना के बाद JCB का ड्राइवर मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि ड्राइवर का कोई पता नहीं चल पाया।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
सूचना मिलने के बाद नयागांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर खरड़ अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों और ड्राइवर की पहचान करने में जुटी हुई है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News