नई दिल्ली – दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। महरौली से मौजूदा विधायक नरेश यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि इस बार ‘आप’ ने नरेश यादव की जगह महेंद्र चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया है।
इसके बावजूद चुनाव के इतने करीब आकर नरेश यादव का पार्टी छोड़ना निश्चित तौर पर आप के लिए सिरदर्द साबित होगा। नरेश यादव ने अपने इस्तीफे में लिखा, आम आदमी पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार के खिलाफ हुआ था। यह भारतीय राजनीति से भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए था। लेकिन अब मुझे बहुत दुख हो रहा है कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी कम नहीं कर पाई है।बल्कि आम आदमी पार्टी खुद ही भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गई है।




















































